फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wine protest in kotdwar

कोटद्वारः शराब की दुकान खुलने को लेकर भड़के ग्रामीण

Thu, 08 Jun 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 08 Jun 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
wine protest in kotdwar
- फोटो : file photo

देवीरोड पर शराब की दुकान खोले जाने से नाराज ग्राम पंचायत सिताबपुर के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र दुकान बंद कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान मीनाक्षी रावत के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत देवी रोड पर शराब की दुकान खोले जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि देवी रोड पर शराब की दुकान खोले जाने के लगातार विरोध के बाद भी प्रशासन द्वारा जबरन शराब की दुकान खोल दी गई है।
विज्ञापन


कहा कि देवी रोड भाबर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यहां पर दिन-रात सड़क व्यस्त रहती है। जहां पर शराब की दुकान खोली गई है, वहां से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए टैक्सी लगती है। शराब की दुकान के पास विभिन्न शैक्षणिक संस्थान व बैंक आदि हैं। यहां पर महिलाओं और छात्राओं का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में शराबियों के जमावड़े से माहौल खराब होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उक्त स्थान से शीघ्र शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।  इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू जखमोला, पूर्व प्रधान गायत्री भट्ट, अर्चना दुदपुड़ी, विद्या नेगी, आशा बिंजोला, मुन्नी देवी, संगीता रावत, सुशीला वर्मा, नीरा कंडवाल, विजय ध्यानी, प्रवेंद्र सिंह रावत, पार्वती अधिकारी, शशि किरन कंडवाल, रामकुमार माहेश्वरी, राजकुमार गुप्ता व दिनेश रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed