{"_id":"5a3b3ea64f1c1b686a8baf88","slug":"win-chance-to-work-in-tigmanshu-dhulia-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म में करना है काम तो यहां मिलेगा सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म में करना है काम तो यहां मिलेगा सुनहरा मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 22 Dec 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
तिगमांशु धूलिया
- फोटो : डेमो
यदि आपके अंदर प्रतिभा है और आप बॉलीवुड की दुनिया में सिंगिंग, डांसिंग या फिर एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं तो सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
आगामी 24 दिसंबर को बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां एसडीआईएमटी कालेज ज्वालापुर में प्रतिभागियों का आडिशन लेगी। आडिशन पांच श्रेणियों में होगा। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया अपनी आने वाली फिल्म में अवसर देंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला व अविरल क्लासेस के तत्वावधान में एसडीआईएमटी कालेज ज्वालापुर में 24 दिसंबर यानी रविवार को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। अमर उजाला के सीनियर मैनेजर इवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया कि युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए रविवार को सुबह 11 बजे एसडीआईएमटी कालेज ज्वालापुर में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग, एंकरिंग के लिए ऑडिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
देहरादून में होगी सात दिन की वर्कशॉप
singing
- फोटो : demo pic.
भसीन ने बताया कि ऑडिशन बॉलीवुड मशहूर गायिका सोनिया आनंद रावत, मॉडलिंग ट्रेनर सोनाली, थिएटर ट्रेनिंग कलाकार आलोक, बॉलीवुड डांस ट्रेनर सन्नी प्रतिभागियों का ऑडिशन लेंगे।
जो युवक-युवतियां ऑडिशन में चयनित होंगे, उन्हें देहरादून में सात दिन की वर्कशॉप में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग, एंकरिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
चयनित प्रतिभागियों को देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारूख सिद्दीकी, दीपक जैन, सोनिया आनंद रावत, सोनाली वर्मा, सिड व सलमान रजाखान गुर सिखाएंगे।

बॉलीवुड फिल्म में मिलेगा अवसर
तिग्मांशु धूलिया
अमर उजाला के सीनियर मैनेजर इवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया ऑडिशन व वर्कशॉप में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को बॉलीवुड में मौका दिया जाएगा।
बताया कि फिल्म पान सिंह तोमर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, साहिब बीबी और गैंगस्टर जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके मशहूर फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवक युवतियों को अपनी फिल्म में अभिनय व गायन का अवसर देंगे।
यहां से खरीदें आवेदन पत्र
हरिद्वार। अमर उजाला टैलेंट सर्च सीजन टू ऑडिशन में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा पांच सौ रुपए में अमर उजाला कार्यालय हरिद्वार, एसडीआईएमटी कालेज ज्वालापुर, रुद्रा इवेंट जमना पैलसे में जाकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रविवार को ऑडिशन के दौरान भी फार्म खरीदा जा सकता है।
यहां पर करें संपर्क
8218747678