फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will stop in Johnsar bawer electric theft

जौनसार बावर में रुकेगी बिजली चोरी

Fri, 19 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Will stop in Johnsar bawer electric theft
साहिया बाजार में पोल पर चढ़ कर बंच केबल लगाता श्रमिक। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर क्षेत्र में अब लोग बिजली चोरी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए यूपीसीएल डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में बंच केबल बिछा रहा है। इससे जहां लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं बिजली चोरी पर भी रोक लग सकेगी। प्रथम चरण में यूपीसीएल ने साहिया बाजार क्षेत्र और त्यूनी में बंच केबल बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में क्षेत्र में करीब 10 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। लंबे समय से लाइनों का रखरखाव नहीं होने से क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली लाइन ढीली होकर झूल रही है। ऐसे में अक्सर लोगों को हादसे का अंदेशा बना रहता है। हल्की सी हवा चलने पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बरसात के समय क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है। कई जगहों पर लोग बिजली चोरी करते हैं, जिसके चलते अक्सर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। लंबे समय से स्थानीय लोग क्षेत्र में बिजली लाइनों के रखरखाव की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यूपीसीएल क्षेत्र में बंच केबल बिछा रहा है। इससे लोगों को खासा राहत मिलेगी।
विज्ञापन

----
करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। बिजली चोरी रोकने के साथ ही बिजली संबंधित शिकायतों में भी कमी आएगी। प्रथम चरण में साहिया बाजार क्षेत्र और त्यूनी में बंच केबल बिछाई जा रही है। दूसरे चरण में चकराता और नागथात का विद्युतीकरण किया जाएगा, जिसके बाद अन्य ग्रामीणों अंचलों में भी बंच केबल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed