फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will make pressure to release the list of promotions: Sajwan

पदोन्नतियों की सूची जारी करने के लिए बनाएंगे दबाव : सजवाण

Tue, 11 Jul 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Will make pressure to release the list of promotions: Sajwan
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर लक्ष्मण सिंह सजवाण का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगा। एलटी से प्रवक्ता और सभी लंबित पदोन्नतियों की सूची जल्द जारी करने को लेकर विभाग और शासन पर दबाव बनाया जाएगा। यात्रा अवकाश की बहाली और प्रत्यावेदन देने वाले शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने संबंधित समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शाखा मंत्री अभिषेक दीक्षित ने लक्ष्मण सिंह सजवाण को पूरे विकासखंड की जीत बताया। कहा कि शिक्षकों के साथ ही अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समस्याओं को भी प्रांतीय कार्यकारिणी के माध्यम से शासन तक पहुंचाया जा सकेगा। सहायक अध्यापक सुनील कुमार ने इसे ब्लॉक के लिए गौरव की बात बताया। ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर कांति ने लक्ष्मण सिंह सजवाण को ब्लाॅक कार्यकारिणी का संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य रघुराज सिंह, डॉ. कुलवंत सिंह, डॉ. शक्ति शर्मा, तेजवीर मलिक, ब्लॉक मंत्री चंडी प्रसाद नौटियाल, मनमोहन सिंह रावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जय सिंह चौहान, पूर्णिमा, दीपा दानू, अमिता देवी, वीरेंद्र सिंह उपाध्याय, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------

प्रदेश कार्यकारिणी से की समस्याओं के निस्तारण की मांग



विकासनगर। जीआईसी कटापत्थर में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में राम सिंह चौहान के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शिक्षकों ने मिठाई बांटी। कोषाध्यक्ष पद पर विकासनगर ब्लॉक के लक्ष्मण सिंह सजवाण के चुने जाने पर खुशी जताई। शाखा अध्यक्ष मोहन प्रसाद मिश्रा ने प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी से स्थानांतरण की विषमताओं को शीघ्र दूर करने, स्थानांतरण और पदोन्नति में काउंसलिंग व्यवस्था बहाल करने, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति और शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रभु लाल धीमान, अजब सिंह, मनीष कुमार, खजान सिंह चौहान, केसी पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed