फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will go on strike if salary is not paid soon

जल्द वेतन का भुगतान न होने पर करेंगे हड़ताल

Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Will go on strike if salary is not paid soon
देहरादून। वेतन न मिलने से नाराज कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। कहा कि जल्द ही वेतन का भुगतान न होने पर सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को अभी तक भी जून का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि वैसे भी वह अल्प वेतनभोगी है। समय से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है। अभी तक वेतन न मिलने के कारण बच्चों की फीस आदि में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा के माध्यम से सीईओ को ज्ञापन भेजकर जल्द वेतन जारी किए जाने की मांग की है। सीईओ तनु जैन ने कहना है कि बजट न होने के कारण दिक्कत हो रही है। कुछ दिन में बजट मिलने वाला है। बजट मिलते ही कर्मचारियों का वेतन दे दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed