फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   will give

अब मोहल्ला समितियां देंगी ट्रैफिक सुधार के सुझाव

Sat, 10 Sep 2022 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
will give
राजधानी में यातायात सुधार के लिए अब हर मोहल्ले में मोहल्ला ट्रैफिक समितियां बनाई जाएंगी। इनके सुझावों पर यातायात की समस्या से निजात पाने की कोशिश की जाएगी। पहले चरण में 35 समितियां बनाई जाएंगी। इस संबंध में शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार व अन्य अधिकारियों ने प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

इसमें लोगों ने अपने-अपने सुझाव और विभिन्न जगहों पर आने वाली समस्याओं के बारे में पुलिस अधिकारियों को बताया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 235 प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था से संबंधित शिकायतों और सुझावों को रखा। सभी समस्याओं और सुझावों को डीजीपी अशोक कुमार ने सुना। इसके बाद एसएसपी और पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया। इस दौरान कुछ नागरिकों ने सड़कों का मुद्दा भी उठाया। स्कूलों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

ये लिए गए सुझाव और निर्णय
- देहरादून के हर मोहल्ले के लिए यातायात समिति का गठन किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र के सभी यातायात विषयों पर उस मोहल्ले के लोगों की एक कमेटी बनेगी। इसके साथ यातायात पुलिस समय-समय पर बैठक करेगी। समन्वय स्थापित कर यातायात समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी स्कूल प्रशासन स्कूल वैन को किसी भी दशा पर सड़क पर पार्क नहीं होने देंगे। स्कूल वैन को स्कूल चहारदीवारी के अंदर ही पार्क किया जाएगा। इसके लिए डीजीपी ने कहा कि जो इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जो स्कूल खुलने और बंद होते समय ट्रैफिक मैनेजमेंट में बेहतर कार्य करेगा, उसे रोल मॉडल मानते हुए अन्य स्कूलों पर लागू किया जाएगा। स्कूलों में भी उनकी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लिए उन स्कूलों के मैनेजमेंट के साथ आवश्यक बैठकें भी की जाएं।
- स्कूलों में पूर्व में जूनियर ट्रैफिक फोर्स में चयनित छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक वालिंटियर में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एनएसएस और एनसीसी के छात्रों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
- यातायात कर्मियों को एसडीआरएफ की तरह बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेसिक लाइफ सपोर्ट के अंतर्गत कर्मियों को सड़क दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर नजदीकी अस्पताल भिजवाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

--
ये बोले लोग
संकरी गलियों में भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाए। जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों का चालान किया जाए। इसमें चंडीगढ़ की तर्ज पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-पद्मश्री कैन्हया लाल पोखरियाल
लाल पुल और काली मंदिर पर ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर बहुत समस्या है। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक यह समस्या बहुत विकराल हो जाती है।
-भूपेंद्र रतूड़ी, मुख्य पीआरओ, श्रीदरबार साहिब
(डीजीपी ने इसके लिए अस्पताल के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए)
सभी लेफ्ट टर्न को फ्री किया जाए। इसके लिए मजबूत व्यवस्था बनानी होगी। खोदी हुई सड़कों को ठीक कराने के लिए पुलिस अन्य विभागों से बात करे।
-अनिल गोयल, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed