फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will beat every single one, will fill the land with greenery

तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान, हर घर में फहराएं- मुख्यमंत्री

Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Will beat every single one, will fill the land with greenery
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कॉलोनी में न?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभियान हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की कि सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराएं। मुख्यमंत्री ने यह बात हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रभात फेरी के दौरान कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल तक देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएगा। तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो, इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए दस साल का रोडमैप बनाने एवं तीन साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर उतारे जा सकते हैं उनका लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून में हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर तिरंगा जन जागृति रैली निकाली
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड पर हर घर तिरंगा जन जागृति रैली निकाली गई। रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा कार्यकर्ताओं और शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दौरान बीना बहुगुणा, प्रकाश बडोनी, रुद्रेश शर्मा, अभिषेक पंत, शिवानी बंसल, नीतू बाल्मीकि, संजीव मल्होत्रा, कवीन्द्र सेमवाल, सुमित पुंडीर, नरेश रावत, कपिल धर आदि मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा निकाल किया आपसी सौहार्द, प्रेम और एकजुटता का आह्वान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति एवं संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से नगर निगम प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द, देश प्रेम, आपसी भाईचारे व एकजुटता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
नगर निगम से शुरू हुई यात्रा का समापन गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान फादर जेपी सिंह, सरदार जीएस जस्सल, आरिफ खान व संदीप शास्त्री को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया। यात्रा के समापन पर धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने 15 अगस्त से पूर्व हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया। तिरंगा यात्रा में देवभूमि युवा संगठन, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, रेडक्रॉस सोसाइटी देहरादून, एनपीएसआर, जनक्रांति विकास मोर्चा , क्रिश्चियन लीडरशिप एसोसिएशन, पेंशनर संगठन, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, करीर सोसाइटी, समानता मंच, सांख्य योग, मॉडल टाउन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अपना परिवार आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गांधी पार्क में निकाली तिरंगा यात्रा
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन व भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में गांधी पार्क में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान गांधी पार्क के चारों तरफ तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। इस अवसर बीना जैन, राजकुमार तिवारी, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा, सुधीर, गीता वर्मा, एडवोकेट आरके जैन आदि लोग मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को तिरंगे झंडे किए वितरित
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, वार्ड अध्यक्षों व पार्षदों को तिरंगे झंडे वितरित किए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा के अंतर्गत करीब 20 हजार तिरंगे ध्वज फहराए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, नीरू देवी, संध्या थापा, सौरभ कपूर, ज्योति कोटिया, संजय थापा, सुंदर कोठाल, राकेश जोशी, सतेंद्र, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान राजनीति से प्रेरित
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जहां केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, इसे लेकर राजनीति भी गरमाने लगी है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को राजनीति से प्रेरित करार दिया। पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, वह महज एक शक्ति प्रदर्शन दिख रहा है। यह कहीं ना कहीं सत्ता एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। मा.सि.रि.
भाजपा ने घर-घर जाकर तिरंगा पहुंचाया
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने घर-घर जाकर तिरंगा पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजपुर रोड विधायक खजानदास ने शहीद मेजर विभूति ढौडियाल के डंगवाल मार्ग स्थित आवास जाकर शहीद की माता सरोज ढौडियाल के साथ घर में झंडा लहराकर विधानसभा राजपुर रोड क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व राज्यमंत्री विवेकानंद खंडूड़ी, भाजपा महानगर महामंत्री, तिरंगा और यात्रा मंडल के संयोजक रतन सिंह चौहान, सह संयोजक देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, हरीश नारंग, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

मसूरी में कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने विभिन्न सगंठनों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए शहर में 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन, स्कूलों के छात्र भी शिरकत करेंगे। बताया कि तिरंगा यात्रा शहर के लंढौर सर्वे मैदान से शुरू होगी जो लंढौर बाजार होते हुए मालरोड से गांधी चौक तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद मदन मोहन शर्मा, हेमराज शर्मा, मनोज रयाल, सेमुअल चंद्रा, राजेश सक्सेना, नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान, सतीश चंद्र ढौंढियाल, ईओ यूडी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed