फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wildfire reaches near public

उत्तराखंड में आग हुई विकराल, जंगलों के बाद अब आबादी तक पहुंची

Mon, 28 May 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून (कालसी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून (कालसी) Updated Mon, 28 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
wildfire reaches near public
wildfire - फोटो : amarujala

देहरादून जिले के चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज और भूमि संरक्षण वन प्रभाग की कालसी रेंज के अंतर्गत कालसी जोहड़ी के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है।

विज्ञापन


आग आबादी क्षेत्र के पास तक आ पहुंची है। रविवार को खादर गांव में एक गोशाला जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। जंगल में जहां आग लगी है, उससे महज 500 मीटर की दूरी पर घनी आबादी क्षेत्र होने के साथ ही इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम और पेट्रोल पंप भी है। जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं, आग बुझाने पहुंची एसडीआरएफ की टीम संसाधनों के अभाव में लाचार नजर आ रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे से लगी आग से रिवर रेंज और जोहड़ी के जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। अब तक करीब 15 हेक्टेयर में खड़ी लाखों की वन संपदा के जलकर नष्ट होने का अनुमान है। दूर से ही आग की लपटें नजर आ रही है। आसमान धुएं के गुबार से काला हो गया है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते-होते क्षेत्र में चली हवाओं ने आग को और भड़का दिया है। जंगल में लैंटाना और रुहेला की झाड़ियां होने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग ने खादर गांव के समीप साल के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, लेकिन टीम के पास संसाधनों का अभाव है। आग बुझाने के लिए पारंपरिक तरीके (झाड़ियों) का सहारा लिया जा रहा है। जंगल में उतरने का रास्ता नहीं होने से फायर ब्रिगेड के वाहन महज सड़क किनारे लगी आग को ही बुझा रहे हैं। आग की विकरालता को देखे हुए नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान और कालसी थाना पुलिस के जवान भी मौके पर डटे हुए हैं।  

सड़क से लुढ़क रहे पत्थर   

wildfire reaches near public
wildfire - फोटो : amarujala
कालसी और जोहड़ी में जिस जगह पर आग लगी है, वहां से चकराता-कालसी मोटर मार्ग भी गुजरता है। ऐसे में आग की तपिश से पहाड़ के पत्थर और मिट्टी चटकने लगी है, जो सीधे मार्ग पर आकर गिर रही है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। रविवार को इन पत्थरों की चपेट में आने से ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह और दिल्ली से चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों के वाहन बाल-बाल बच गए।  

यहां भी भड़की आग   
रिवर रेंज अंतर्गत कोथी-भोंदी गांव में भी दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। यहां भी आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विभाग को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, देवघार रेंज के चांदनी बीट अंतर्गत चीड़ के जंगल में भी आग लगने से बड़े क्षेत्रफल में खड़ी वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है। यहां रेंजाधिकारी सोनिया, वन दारोगा बलदेव सजवाण, वन बीट अधिकारी रमेश सिंह और वन बीट सहायक राजमल के नेतृत्व में आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, त्यूनी क्षेत्र से सटे टोंस वन प्रभाग के जंगल में भी आग लगने से पूरा जंगल धुएं के गुबार से काला हो गया है।

दिन भर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी
तापमान बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को फायर ब्रिगेड की गाड़ी दिनभर इधर-उधर भागती रही। भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र के सेलाकुई स्थित अमरूद के बाग में आग लग गई और पूरा बागान धू-धूकर जलने लगा। बाग के समीप ही घना जंगल भी है। ऐसे में केंद्र के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। वहीं, कश्यप बस्ती स्थित नाले और कैंची वाला स्थित टिहरी बस्ती के पास भी झाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जगह आग पर काबू पा लिया गया है। टीम में हवलदार हरनाम सिंह, जगबीर सिंह, अमित कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

आग के विकराल रूप को देखते हुए दोनों जगहों पर एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के वाहनों को तैनात कर दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए चकराता वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं खुद पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, उम्मीद है कि आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। 
- वीबी गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी, वनाग्नि  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed