{"_id":"5e45afb28ebc3ee609015478","slug":"wild-pig-hunt-a-hunter-arrested-dehradun-news-drn3360538118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर का शिकार, एक आरोपी गिरफ़्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर का शिकार, एक आरोपी गिरफ़्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। वन विभाग से बेखौफ तीन शिकारियों ने बृहस्पतिवार को एफआरआई के पास जंगली सुअर का शिकार कर लिया। शिकारियों ने सुअर को मारने के बाद उसका मांस कई लोगोें को बेच भी दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने दबिश देकर एक आरोपी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय टीम को चकमा देकर भागे दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को गोपनीय जानकारी दी गई कि कुछ शिकारियों ने एफआरआई से जंगली सुअर का शिकार के बाद उसका मांस बसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में एक घर में बेच भी रहे है। इस सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने एक घर में दबिश देकर भीम सिंह नामक आरोपी शिकारी को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी शिकारी मौके से फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक आरेापियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी थी। विभागीय टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि आरोपियों ने खड़का लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया।
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब शिकारियों द्वारा जंगली जानवराें का शिकार किया गया है। इससे पहले अज्ञात शिकारियों ने आईटी पार्क के पास शिकार करने की कोशिश की थी। हालांकि शिकारियाें के चंगुल में गुलदार फंस गया था तो वह शिकार करने का सारा सामान मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। शिकारियों के चंगुल में फंसे गुलदार को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित छुड़ाकर जंगल में छोड़ा था। शिकारियाें को दबोचने वाली विभागीय टीम में वन दरोगा रामकुमार वर्मा, रवि जोशी, जितेंद्र बिष्ट, अंकुर शर्मा, मोहन सिंह समेत कई शामिल थे।