फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wild pig Attack on Youth and killed him in Bageshwar Uttarakhand

उत्तराखंड: बागेश्वर में खेत जा रहे युवक पर जंगली सुअर ने किया हमला, उतारा मौत के घाट

Wed, 13 May 2020 07:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 May 2020 07:25 PM IST
सार

  • देवल बिछराल गांव की घटना, घर से खेतों को जा रहे युवक पर किया हमला

विज्ञापन
Wild pig Attack on Youth and killed him in Bageshwar Uttarakhand
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर में कांडा तहसील के देवल बिछराल गांव में जंगली सुअर ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कांडा से 15 किमी की दूरी पर स्थित देवल बिछराल गांव निवासी संतोष राम (29) पुत्र महेश राम बुधवार की सुबह घर से खेतों की ओर जा रहा था।  इसी दौरान झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


संतोष कुमार जान बचाने के लिए सुअर से जद्दोजहद करने लगा, लेकिन ताकतवर सुअर के सामने उसकी एक न चली। वह लहुहुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। संतोष के चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों हल्ला सुनकर सुअर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ..यहां मोबाइल नेटवर्क के लिए जान हथेली पर रखकर खड़ी चढ़ाई करने को मजबूर हैं लोग, तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग गंभीर रूप से जख्मी संतोष राम को कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  जंगली सुअर के हमले में युवक की मौत का समाचार सुनने के बाद अस्पताल में लोगों का हुजूम लग गया।

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने अस्पताल में पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उधर, पंचायतनामा भरने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग पहुंचे।

फर्स्वाण ने मृतक के परिजनों को वाजिब मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की है। मृतक के परिवार में पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

प्रकरण की जांच की जा रही है। मानकों के अनुसार मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
-केसी जोशी वन दरोगा कांडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed