{"_id":"5d317ea48ebc3e6cfb0875e8","slug":"wild-elephant-on-railway-track-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: अचानक ट्रेन के रास्ते में आ गया हाथी, यात्रियों में भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: अचानक ट्रेन के रास्ते में आ गया हाथी, यात्रियों में भगदड़
Fri, 19 Jul 2019 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ा हाथी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह उस समय ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भगदड़ मच गई, जब जंगल से निकलकर एक हाथी ने दिल्ली से आ रही ट्रेन का रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से ऋषिकेश आ रही ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर एक हाथी खड़ा हो गया। वह स्टेशन के कुछ दूरी पर ही खड़ा था। और वह काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर ही जमा रहा।
विज्ञापन
जिसे भगाने के लिए स्टेशन पर खड़े रेल के इंजन ने काफी देर तक हॉर्न बजाया। यह देखकर स्टेशन पर जमा यात्रियों में भगदड़ मच गई। तब तक रेल भी हाथी के नजदीक आ चुकी थी। हाथी को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख ट्रेन के ड्राइवर ने रेल को रोकी। उसने भी काफी देर तक हॉर्न बजाया। तब जाकर हाथी जंगल की ओर वापस लौट गया।
विज्ञापन