फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wild elephant destroyed ration loaded truck.

उत्तराखंड में राशन लदे ट्रकों पर हाथियों ने बोला हमला

Tue, 22 Dec 2015 08:31 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
wild elephant destroyed ration loaded truck.

उत्तराखंड में देर रात जिला अल्मोड़ा के अंतर्गत आईएमपीसीएल फैक्ट्री से डेढ़ किलोमीटर आगे जंगली हाथियों ने राशन लदे ट्रक पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन


आटा, गुड़ आदि की जमकर दावत उड़ाने के बाद उन्होंने ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जसपुरिया लाइन के व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल की गाड़ी में पहाड़ के लिए सामान जा रहा था। गाड़ी मोहान फैक्ट्री से दो किलोमीटर आगे पहुंची तभी तीन-चार जंगली हाथी सड़क पर आ गए। जिससे चालक, परिचालक घबरा गये।
विज्ञापन


वहीं इसी दौरान गाड़ी का गेयर बाक्स भी खराब हो गया। अब मरता क्या नहीं करता। दोनों गाड़ी छोड़ मोहान की ओर भाग आए। फिर क्या था हाथियों ने गाड़ी का तिरपाल फाड़ने के साथ ही ढाला भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी को लगा एक लाख से अधिक का चूना

wild elephant destroyed ration loaded truck.

हाथियों के झुंड ने गाड़ी में रखा 25 कुंटल गुड़, 50 कट्टे आटा, 35 कट्टे दालें, नमक, 40 कट्टे मूंगफली, 24 कनस्तर सरसों के तेल के साथ ही तेल की 30 पेटियां फाड़कर खूब दावत उड़ाई।

गुड़ चट करने के बाद जिसको जो टेस्ट आया वह खाया। अभी भी मन नहीं भरा तो उन्होंने कैंटर के आगे का शीशा भी तोड़ डाला। बाद में हाथी तो अपने गंतव्य को चले गये लेकिन व्यापारी को एक लाख से अधिक का चूना लगा गये।

देर रात व्यापारियों संग मौके पर पहुंचे अरुण कुमार ने अपने माल का हाल देखा तो वह दूसरी गाड़ी से थोड़ा बहुत बचा सामान समेटकर रामनगर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के साथ ही भतरौंजखान थाने में भी दे दी है।

उनका कहना है कि गाड़ी में एक लाख रुपए से अधिक का सामान था। व्यापारियों को डर है कि कहीं हाथी पहाड़ जाने वाले वाहनों पर ऐसे ही हमला न बोलने लगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed