फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife want to give talaq for wearing t shirt and trousers

पति ने पायजामा और टीशर्ट पहनने से रोका तो तलाक देने पहुंच गई पत्नी, आगे की कहानी पर यकीन नहीं होगा

Wed, 20 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 20 Jun 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Wife want to give talaq for wearing t shirt and trousers
husband wife fight

पत्नी को टीशर्ट और पायजामा पहनने से रोकना इतना भारी पड़ेगा ये पति ने सोचा भी नहीं था। पत्नी के पायजामा और टीशर्ट पहनने पर पति के एतराज जताने का मामला कोतवाली तक पहुंच गया। कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस के सामने पति से सुलह करने की बजाय तलाक देने पर अड़ गई।

विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाषनगर में रहने वाले दंपति के बीच छिड़े मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दरअसल, पत्नी के पायजामा और टी शर्ट पहनने पर पति ने टिप्पणी कर दी। गुस्साई पत्नी ने भी पति को दो टूक जवाब दे दिया कि वह पायजामा टीशर्ट अपने मायके से लाई है, यह तुमने नहीं दिया है।
विज्ञापन

 

Wife want to give talaq for wearing t shirt and trousers
Demo Pic

यह बात पति को भी नागवार गुजरी।  पति ने भी पत्नी को गुस्से में भला बुरा कह डाला। पत्नी रूठकर अपने मायके पहुंच गई। मायके और ससुराल पक्ष के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। उसका कहना था कि पति उसे इस बात के लिए हमेशा टोकता है।

विवाद के बढ़ने पर महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पति की शिकायत कर दी। पति के कोतवाली पहुंचने पर पूरी कहानी का पता चला। पुलिस ने दंपति के बीच सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रकरण पारिवारिक है लिहाजा कोशिश है कि दंपति के बीच सुलह हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed