पति ने आइसक्रीम नहीं खिलाई तो प्रेग्नेंट बीवी ने खुद को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने आइसक्रीम खाने के लिए पैसे नहीं दिए तो गर्भवती महिला ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी।
घटना नवाबी रोड की है। यहां ब्रह्मधार मुक्तेश्वर निवासी मोहन सिंह बर्गली किराए के कमरे में रहता है और एक दुकान में काम करता है। उसकी शादी चार महीने पहले ही ओखलकांडा के चमोली गांजा गांव के उत्तम सिंह की बेटी पुष्पा के साथ हुई थी। पुष्पा गर्भवती थी।
शनिवार को वह दुकान का माल लेकर गरमपानी गया था। मोहन के अनुसार सुबह पत्नी ने आइसक्रीम खाने की इच्छा जाहिर की थी। शाम को घर पहुंचा तो उसने फिर आइसक्रीम की बात कही। इसके बाद वह दुकान में गया मगर पैसे ले जाना भूल गया।
लौटकर देखा तो पत्नी ने जहर पी लिया था
पति जब लौटकर घर पहुंचा तो पत्नी ने जहर पी लिया था। वह उसे लेकर पहले बेस अस्पताल ले गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी ले गया, जहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उत्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने किसी परेशानी से अवगत नहीं कराया था। पति का भी कहना है कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं था।
तहसीलदार ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। दोनों परिवारों के साथ ओखलकांडा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख कुंदन सिंह भी आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों का किसी पर कोई आरोप नहीं है।