फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Ragister Lawsuit against husband for triple talaq and Dowry in haridwar

हरिद्वार: दहेज न मिला तो पति ने दे दिया तीन तलाक, थाने पहुंची पत्नी ने छह लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 18 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 18 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Wife Ragister Lawsuit against husband for triple talaq and Dowry in haridwar
triple talaq

हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी महिला ने तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएसपी के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह का अधिकार संरक्षण विधेयक 2018 और दहेज उत्पीड़न जबकि अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीन तलाक में यह जिले का दूसरा मुकदमा है। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई निवासी सनमजहां पुत्री निसार अहमद ने बुधवार दोपहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ज्वालापुर के ही काजी कॉलोनी पांवधाई निवासी मोहम्मद अनीश के साथ उसका निकाह 17 अप्रैल 2018 को हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और उसे छह लाख रुपये और लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

बीती मई में उसके परिजनों ने दो लाख रुपये ससुराल पक्ष को दे भी दिए, लेकिन इस पर भी वे नहीं माने। आरोप है कि बीते 27 सितंबर को उसके साथ अनीश ने मारपीट की और तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि एसएसपी रिधिम अग्रवाल के आदेश पर देर शाम पीड़िता के पति अनीश, देवर सनव्वर, सास नाजिमा, ससुर हुसैन समेत खुर्शिदा और सहवन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed