फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife-killed-husband- lover

देहरादून: पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Fri, 17 Feb 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wife-killed-husband- lover
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसा दर्शाने के लिए आरोपियों ने पहले शव को सहिया मार्ग पर जजरेड के पास खाई में फैंका और फिर बाइक को उसी स्थान पर नीचे डाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच की और बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत 13 फरवरी को इंद्रा देवी पत्नी संतराम निवासी ग्राम रताड़, पोस्ट बजऊ कालसी, हाल निवासी धनवंतरी अस्पताल रसूलपुर ने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई। बताया कि उसका पति 12 फरवरी को काम के लिए हरबर्टपुर गया था लेकिन वापस नहीं आया। जिसके बाद कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संतराम की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसी दिन थाना कालसी से सूचना मिली कि सहिया रोड पर जजरेड के पास एक सड़क हादसा हुआ है। वहां 50 मीटर नीचे खाई से एक शव और 100 मीटर नीचे एक बाइक मिली। शव की पहचान संतराम के रूप में हुई। संतराम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मोबाइल लोकेशन ने खोला हत्या का राज
सीडीआर जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नंबर मिला। जांच की गई तो यह नंबर आशीष निवासी वार्ड नंबर-दो, आदर्श विहार हरबर्टपुर के नाम पर पंजीकृत था। इस नंबर की लोकेशन घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में मिली। संदेह के आधार पर पुलिस आशीष कुमार को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। बताया कि मुकेश, संतराम की पत्नी इंद्रा देवी का प्रेमी है और इन दोनों ने ही हत्या की साजिश रची। 12 फरवरी की शाम मुकेश और इंद्रा देवी ने आशीष को इस साजिश में शामिल किया और संतराम को आशीष के घर बुला लिया। यहां मुकेश ने संतराम के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। इससे संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुकेश और आशीष, संतराम के शव को मैजिक वाहन से लेकर सहिया मार्ग पर जजरेड के पास पहुंचे और यहां खाई में डाल दिया। हत्या को हादसा बताने के लिए यह आरोपी फिर से घर आए और संतराम की बाइक को जजरेड के पास ले जाकर उसे भी खाई में डाल दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इंद्रा देवी को उसके घर से और मुकेश निवासी तेलपुर थाना विकासनगर को बाईपास रोड त्रिशला धर्मशाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
------
साथ रहने के लिए हटाया संतराम को रास्ते से
मुकेश ने बताया कि उसकी पहचान इंद्रा देवी से आठ साल पहले हुई थी। इसके बाद वह फोन पर बात करने लगे और आपस में प्यार करने लगे। वह दोनों एक साथ रहना चाहते थे। लेकिन, संतराम के रहते यह संभव नहीं था। इसलिए दोनों ने संतराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इंस्पेक्टर शंकर सिंह ने बताया कि इंद्रा देवी की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे तीन बच्चे हैं जो पहले पति के साथ ही रहते हैं।

--------------------------

बड़ा ठेका दिलाने के नाम पर बुलाया था संतराम को
पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह हरबर्टपुर में कालसी रोड पर मैजिक वाहन चलाता है। पूर्व में वह मैजिक वाहन यूनियन का अध्यक्ष भी रह चुका है। आशीष यूनियन में एजेंट का कार्य करता है। इसलिए दोनों की काफी अच्छी दोस्ती है। घटना के दिन संतराम को आशीष के घर बड़ा ठेका दिलाने के नाम पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed