{"_id":"5774a0184f1c1b576179b827","slug":"wife-gone-maternal-home-husband-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी मायके गई तो फांसी पर लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी मायके गई तो फांसी पर लटका युवक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीवी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। चार माह पहले ही युवक ने प्रेम विवाह किया था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बालावाला के गुजरोवाली निवासी शुभम (22) ने मंगलवार रात को खुद को कमरे में बंद कर लिया था। परिजनों ने खाने के लिए भी उसे बुलाया था, लेकिन उसने इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
रात में किसी समय युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह को बाहर नहीं आया तो उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
अंदर शुभम का शव लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ रायपुर प्रदीप राणा ने बताया कि शुभम ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को उसकी पत्नी मायके गई थी। शुभम ने यह कदम क्यों उठाया, पूरी तरह साफ नहीं हो सका है।
Published By : Nirmala Suyal