फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife filled Lawsuit on Scientist husband for Accuses of dowry and humiliating with caste words

पत्नी ने वैज्ञानिक पति पर दर्ज कराया मुकदमा, अपमानित करने का आरोप

Tue, 14 Jan 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 02:30 AM IST
सार

  • बीवी ने कोतवाली में कराया मुकदमा, आईआरडीई में वैज्ञानिक है आरोपी

विज्ञापन
Wife filled Lawsuit on Scientist husband for Accuses of dowry and humiliating with caste words
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में बीवी ने अपने वैज्ञानिक पति के खिलाफ दहेज के अलावा जाति सूचक शब्दाें से अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी आईआरडीई में वैज्ञानिक है। जबकि पीड़िता जौनसार की अनुसूचित जनजाति की बताई गई है। सीओ सिटी शेखर सुयाल को इस मामले की विवेचना सुपुर्द की गई है। 

विज्ञापन


ऋषि विहार की अरविना ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अनुसूचित जनजाति (जौनसारी) की महिला है। बताया कि उसकी शादी 2014 में आईआरडीई(इंस्टूमेंट रिसर्च एंड डवलपमेंट इस्टेब्लिसमेंट) में वैज्ञानिक विनीत तिवारी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उनका चार साल का एक बेटा भी है, जो उसके साथ रहता है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था। विनीत तिवारी का व्यवहार उसके और अन्य परिजनों के खिलाफ अपमानित करने वाला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से पानी तक न पिया

आरोपी उन्हें छोटी जाति का बताकर हाथ से पानी न पीने आदि की बात कहता रहा। इस अपमान के बाद भी वह ससुराल में रहती रही। ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ समय पहले पार्क रोड स्थित मकान को बेचकर उसे घर से निकाल दिया। मजबूरन उसे मायके जाकर विधवा मां का सहारा लेना पड़ा। 

पीड़िता का आरोप है कि पति ने तलाक के लिए दबाव बनाने को उसकी मां को एक झूठे मुकदमे में जेल भिजवा दिया। परिवार न्यायालय ने उसकी अर्जी पर आरोपी को भरण-पोषण की धनराशि देने के आदेश दिए थे, लेकिन पूरी धनराशि समय से अदा नहीं की गई। न्यायालय ने आरोपी पति की तलाक की अर्जी को सही ना मानते हुए खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ विनीत तिवारी ने हाईकोर्ट में अपील की है।

पीड़िता का आरोप है कि वह आठ जनवरी को मुकदमे की पैरोकारी में कचहरी आई थी। इसी दौरान आरोपी पति ने गाली-गलौज करते सरेआम उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया है। मां आदि के लिए गंदे शब्दों का प्रयोग किया। सीओ सिटी शेखर सुयाल का कहना है कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed