फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife committed suicide after husband deny to do job in dehradun

पति ने नौकरी करने से मना किया तो गुस्से से भर गई पत्नी, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 05 May 2019 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
wife committed suicide after husband deny to do job in dehradun

पति ने नौकरी करने से मना किया तो गुस्से में पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उपजिलाधिकारी के सामने पंचायतनामा कर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला का मायका श्रीनगर (गढ़वाल) में है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णा रावत (32) पत्नी प्रवीण रावत के रूप में हुई है। कृष्णा और प्रवीण की शादी चार साल पहले हुई थी। इनके पास तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन


बेटा जन्म से विक्षिप्त बताया जा रहा है। कृष्णा पढ़ी लिखी थी और नौकरी करना चाहती थी, लेकिन पति प्रवीण उसे बार-बार मना करता रहा। थानाध्यक्ष के मुताबिक इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच अनबन रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पति प्रवीण का कहना था कि बेटे को थोड़ा बड़ा होने दीजिए। अभी उसे देखभाल की जरूरत है। अगर नौकरी करोगी तो बेटे की देखभाल नहीं हो सकती।

इसी बात पर कृष्णा को गुस्सा आ गया और उसने रात में किसी वक्त घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब सभी जाग गए तो कृष्णा को घर में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।

ऊपर के कमरे की खिड़की से देखा तो कृष्णा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन में ससुराली उसे श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर से परिजनों के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed