{"_id":"61ae636d70297c29f9549bf7","slug":"wife-assaulted-for-converting-case-filed-city-news-drn398056853","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण करने को पत्नी से की मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण करने को पत्नी से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पहले हिंदू लड़की से शादी की और फिर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाने लगा। महिला का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने उससे मारपीट की। वह हिंदू से मुस्लिम नहीं बनी तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने उसके पति व ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में शिकायत पूजा शर्मा निवासी टीएचडीसी कॉलोनी ने की है। पूजा ने पुलिस को बताया कि उसने 23 जनवरी 2015 को जावेद नाम के युवक से शादी की थी। उस वक्त जावेद ने हिंदू बनकर उससे शादी की थी। शादी को उन्होंने हरिद्वार कोर्ट में रजिस्टर्ड भी करवाया था। इसके बाद से वह ससुराल में रहने लगी। लेकिन, कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उस पर हिंदू से मुस्लिम बनने का दबाव बनाने लगे। उसे कभी भी अपने परिवार वालों से भी नहीं मिलने दिया गया।
एक दिन उसका भाई ससुराल में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जैसे तैसे ससुराल वालों के कब्जे से उसने अपने भाई को छुड़ाया। पूजा शर्मा ने बताया कि इस शादी से उसे हसन और उमर नाम के दो बच्चे भी हैं। उन्हें भी मर्जी के खिलाफ मुस्लिम बना दिया गया है। अब उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसके लिए उसके पति जावेद और अन्य ससुराल वालों ने उससे मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--------------
हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी
पूजा शर्मा जावेद से बहुत दिनों से प्यार करती थी। इसके लिए शुरूआत में ही पूजा ने अपना धर्म बदलने से इनकार कर दिया था। इस पर जावेद ने हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया और नाम बदलकर उससे हिंदू रीति रिवाज से ही शादी की। इसके लिए उसने रजिस्ट्री में भी अपना नाम बदलवाकर लिखा था। बावजूद अब वह अपने वादे से मुकर गया।
---------------