{"_id":"5d531ff38ebc3e6cc92d7ba4","slug":"wife-asked-for-the-reason-for-second-marriage-husband-said-talak-talak-talak-vikas-nagar-news-drn316324615","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने दूसरे निकाह का कारण पूछा तो पति ने कहा तलाक तलाक तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने दूसरे निकाह का कारण पूछा तो पति ने कहा तलाक तलाक तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक कानून बनने के बाद क्षेत्र में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने पति से दूसरे निकाह का कारण पूछा तो पति ने तलाक तलाक तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने कहा कि 17 मई 2009 को उसका निकाह गांव के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। कहा कि निकाह के बाद से ही उसके सास-ससुर, जेठ-जेठानी और पति दहेज कम लाने की बात कहकर मारपीट और गाली-गलौच करते आ रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बीते छह साल से उसके पति के क्षेत्र के एक अन्य गांव की महिला के साथ संबंध हैं। बीते सात अगस्त को उसके पति ने उक्त महिला के साथ दूसरा निकाह कर लिया। जब उसने पति से निकाह का कारण पूछा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
12 अगस्त की रात को दोबारा उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की गई। इस पर उसने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को दी। कहा कि मंगलवार को जब उसके भाई और मां घर पर पति को समझाने आए तो ससुराल के पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौच शुरू कर दी। भाई ने जब उसके पति से दूसरे निकाह का कारण पूछा तो पति ने ‘लो मैं आज ही तुम्हारी बहन का किस्सा खत्म कर देता हूं’ कहकर तलाक तलाक तलाक बोल दिया और घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
वहीं, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
----
पहले भी सामने आ चुका है तीन तलाक का मामला
कानून बनने के बाद एक अगस्त को सहसपुर थाना क्षेत्र में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया था। केदारावाला गांव में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में ग्राम प्रधान को भी आरोपी बताया गया था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।