{"_id":"5f84b2688ebc3e9bd266dd42","slug":"whydoes-not-take-action-against-tractor-trolley-scandal-city-news-drn358881874","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली घपला करने वालों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली घपला करने वालों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम में ट्रैक्टर-ट्रॉली घपला करने वालों पर कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली घपले में जांच पूरी न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही पूछा कि 15 दिन की समयसीमा बीतने के बाद भी अभी तक जांच क्यों पूरी नहीं हुई। उन्होंने घपला करने वालों के साथ ही इसमें शामिल स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
साथ ही उन्होंने सर्किल रेट के आधार पर हाउस टैक्स लगाने का विरोध करते हुए इसे वापस लेने व सड़कों की मरम्मत करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. विजेंद्र पाल, हरि प्रसाद भट्ट, राजेश परमार, अर्जुन सोनकर, उर्मिला थापा, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, मीना रावत, जाहिद अंसारी, अनुराग गुप्ता, अजय बेलवाल, निखिल कुमार, देविका रानी, अनूप कपूर आदि मौजूद रहे।