फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Why no SOP for higher education

उच्च शिक्षा के लिए एसओपी क्यों नहीं

Thu, 05 Aug 2021 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Why no SOP for higher education
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा दो अगस्त से स्कूलों और कॉलेजों को खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक कॉलेजों के संबंध में कोई एसओपी जारी नहीं हुई। इससे घोषणा की गंभीरता का पता लगता है। डॉ. अग्रवाल ने विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी छात्रों के समस्याओं के समाधान से बच रहे हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय में दो अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त संस्थान है। उन संस्थानों में बीएड छात्रों के प्रवेश के वेरीफिकेशन के लिए विश्वविद्यालय की टीम गठित होती है। विश्वविद्यालय की टीम के अनुमोदन के बाद छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे जाते हैं। वर्तमान सत्र के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि पूर्व में समाप्त हो चुकी है। विवि ने वेरीफिकेशन टीम भेजने के अनुरोध के बावजूद टीम अभी तक नहीं भेजी है। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निकल चुकी है। कॉलेजों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय ने छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सिर्फ डेढ़ दिन का समय दिया। कनेक्टिविटी न होने के कारण कुछ छात्र फॉर्म नहीं भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed