फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wholesalers holding restricted plastic bags will get challan

प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां रखने वाले होलसेलरों पर लगेगा चालान

Thu, 08 Aug 2019 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Aug 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Wholesalers holding restricted plastic bags will get challan
प्रतीकात्मक

देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने शहर में डेयरियों और उनके खिलाफ काटे गए चालानों की सूची दो दिन में मांगी है। साफ-सफाई कर्मचारी प्रतिदिन क्षेत्र में जा रहे हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी देने को कहा गया है। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां रखने वाले होलसेलरों का चालान कर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को मेयर ने निगम में सुपरवाइजरों और इंस्पेक्टरों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि निगम का दायरा बढ़ गया है, लेकिन बीते दो-तीन साल से डेयरियों का डाटा एकत्र नहीं किया गया। जबकि गोबर बहने से आए दिन नालियां चोक हो रही हैं। सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे मच्छर भी पनप रहे हैं। डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी न हो इसके लिए निगम कर्मचारियों, अधिकारियों और पार्षदों के बीच सामंजस्य होना जरूरी है। बैठक में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ठेलियों की सूची मांगी 
मेयर ने वार्डों में लगने वाली ठेलियों की सूची अधिकारियों से मांगी है। इसके अलावा बिना लाइसेंस लगने वाली ठेलियों का आंकड़ा भी मांगा है। मीट की दुकानों और कितनों ने रिन्यूअल कराया है आदि की जानकारी भी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed