फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Whole family jump in ganga husband died childrens missing

हरिद्वार: मां-बाप ने बच्चों समेत गंगनहर में लगाई छलांग, पति की मौत, बच्चे लापता

Fri, 22 Jun 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
 Whole family jump in ganga husband died childrens missing
river death - फोटो : amarujala

डामकोठी से चंद कदम की दूरी पर एक दंपति अपने दो बच्चों समेत गंगनहर में कूद गए। सूचना पर पहुंचे जल पुलिस के गोताखोरों ने पति-पत्नी को गंगनहर से बाहर निकाला। पति की मौत हो गई जबकि बच्चों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला किसी के भी सवालों का जवाब नहीं दे रही है। जिससे यह पता नहीं चल सका कि वह कहां के रहने वाले हैं और आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि डामकोठी के पास एक महिला और एक पुरुष गंगनहर में कूदे हैं। महिला ने दो बच्चों का भी हाथ पकड़ा हुआ था। सूचना फ्लैश होने पर जल पुलिस के जवान गौरव शर्मा, प्रवीण शर्मा, कुलतार सिंह और किशन तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 Whole family jump in ganga husband died childrens missing
गंगा बैराज - फोटो : demo pic

डामकोठी से कुछ दूरी पर होटल पार्क ग्रैंड के सामने गंगनहर में बह रही महिला को तुरंत बाहर निकाल लिया जबकि पुरुष को विश्वकर्मा घाट के पास से निकाला।  पुरुष की तब तक मौत हो चुकी थी। वहीं, बच्चों का कुछ अता पता नहीं चल सका। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।       

करीब 35 वर्षीय महिला कुछ भी नहीं बोल रही है। स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस ने महिला से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। पहनावे से महिला गरीब तबके की प्रतीत हो रही है। पूछने पर वह रोने लगती है। कनखल के थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि पुरुष की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। सर्च अभियान के बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed