फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Who will be the new Chief Secretary of Uttarakhand CS Radha Raturi's tenure will end this month

Uttarakhand: कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव? इस माह खत्म होगा CS राधा रतूड़ी का कार्यकाल, सुगबुगाहट तेज

Sat, 08 Mar 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दो बार छह-छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है। 31 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन
Who will be the new Chief Secretary of Uttarakhand CS Radha Raturi's tenure will end this month
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल इस माह समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। वरिष्ठता क्रम में 1992 बैच के आईएएस आनंदबर्द्धन हैं, जिनका केंद्र में भी इम्पैनलमेंट हो गया है। हालांकि उन्होंने यहीं सेवाएं देने की बात कही है। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में प्रमुख सचिव एल फैनई और आरके सुधांशु के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दो बार छह-छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है। 31 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम है। खुद सीएस रतूड़ी भी इच्छुक नजर नहीं आ रहीं। उन्होंने हाल ही में मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आवेदन किया है। उनकी विदाई के बाद खाली कुर्सी के लिए सुगबुगाहट भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand: अब पर्वतीय क्षेत्रों में भी बनेंगे प्रधानमंत्री आवास, बाखली शैली से बनाया घर तो मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव बनने के लिए कम से कम 30 वर्ष की सेवा अवधि होनी चाहिए। वरिष्ठता के हिसाब से देखें तो 1992 बैच के आईएएस आनंदबर्धन अकेले अफसर हैं, जो इस क्राइटेरिया को हासिल कर रहे हैं। उनका हाल ही में केंद्र में सचिव पद के सापेक्ष इम्पैनलमेंट भी हो गया है। हालांकि उनका कहना है कि वे यहीं सेवाएं देंगे। वर्तमान में आनंदबर्द्धन अपर मुख्य सचिव पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

वरिष्ठता क्रम में 1997 बैच के प्रमुख सचिव एल फैनई और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु भी हैं। अभी ये अपर मुख्य सचिव पद के लिए पात्र होने वाले हैं। सरकार के पास विकल्प काफी सीमित हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी माह के आखिर तक अगले मुख्य सचिव के नाम से पर्दा हट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed