किसने मारी पुजारी को गोली, सस्पेंस बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द पता चल जाएगा कि पुजारी को किसने गोली मारी।
पुजारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके दामाद पर कुछ लोगों का कर्जा है। वो बार-बार उनको आकर परेशान करते थे और दामाद से कर्जा दिलाने को कहते थे। सोमवार देर शाम भी कर्जा देने वाले उनके घर आए थे। इस पर उन्होंने दामाद को कर्जा चुकाने को कहा था। इसी से तैश में आकर उसने पिस्टल से गोली मारकर ससुर की हत्या कर दी।
अवधेश के कमरे चली गोली
दूसरी ओर दामाद ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके साले ने अपने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो पुजारी की लड़की के कमरे के गेट से गोली का खोखा बरामद हुआ, जबकि पिस्टल अपर सचिव की गाड़ी से बरामद हुआ।
इस गाड़ी को पुजारी का बेटा चलाता है, इसी गाड़ी से पुजारी को गंभीर हालत में दून अस्पताल लाया गया था। एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोली दामाद अवधेश के कमरे से चलाई गई। उसके कमरे के गेट से खोखा मिला है। फोरेंसिक टीम ने भी इसकी पुष्टि की है। अवधेश के कमरे की जाली भी टूटी पाई गई है।
बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ पर पता चला है कि घर में काफी देर से झगड़ा, धक्कामुक्की, गाली-गलौच की आवाज आ रही थी। उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनाई देने की भी बात बताई है। बताया कि अंदर क्या हुआ, इसकी जानकारी पड़ोसियों को नहीं है। आसपास और मकान की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है।