फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   white-green balloons on the tree made curiosity people connect them from Pakistan

पेड़ पर सफेद-हरे गुब्बारे बने कौतूहल का विषय, लोगों को शक पाकिस्तान से आए हैं

Wed, 19 Feb 2020 08:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाचनी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाचनी/पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 19 Feb 2020 08:51 PM IST
सार

  • लोगों को शक पाक से आए :  एसपी के निर्देश पर जांच टीम मौके के लिए रवाना 

विज्ञापन
white-green balloons on the tree made curiosity people connect them from Pakistan
balloon - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनस्यारी के कोट्यूड़ा में एक पेड़ में अटके बैलून लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। हरे और सफेद रंग के इन बैलूनों के साथ एक चिट लगी मिली है, जिसमें सर्किल स्टाइल कबड्डी वर्ल्ड कप 2020 लिखा हुआ है। गुब्बारों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम मौके पर भेज दी है। 

विज्ञापन


मुनस्यारी निवासी जगदीश बोथयाल ने कोट्यूड़ा के खुनखुनिया तोक में एक बांज के पेड़ में गुब्बारे अटके होने की जानकारी दी। लगभग एक सौ की संख्या में हरे और सफेद रंग के गुब्बारों के साथ एक चिट लगी हुई थी। इसमें सर्किल स्टाइल कबड्डी वर्ल्ड कप 2020 लिखा हुआ है।
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या मोटी रस्सी से बंधे गुब्बारों को देखकर लोग आशंकित हैं। कई लोगों ने इन गुब्बारों के पाकिस्तान से उड़कर यहां पहुंचने की आशंका जताई।

पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय

ग्रामीणों के अनुसार पेड़ में अटके कई गुब्बारे फूट चुके हैं। लोगों की आशंका के मद्देनजर पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। पुलिस के अनुसार गुब्बारों के साथ जो चिट लगी हुई है वह एक एडवर्टाइजमेंट कंपनी की है।

यह कंपनी नेपाल सहित तमाम देशों में खेल प्रायोजित करती है। हो सकता है अपने प्रचार-प्रसार के लिए कंपनी ने गुब्बारे उड़ाए हों। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एक जांच टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 

मुनस्यारी के एक गांव में पेड़ में गुब्बारे देखे जाने की सूचना मिली है। एक जांच टीम को मौके पर भेजा गया है। पाकिस्तान या नेपाल से बैलून यहां पहुंचना संभव नहीं है। तत्परता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 
- आयुष अग्रवाल, एसपी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed