{"_id":"669850f9772d81f72406ee17","slug":"while-heavy-rains-brought-relief-from-the-scorching-heat-of-dehradun-news-c-5-1-drn1030-457713-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
Iमंगलवार रात से शुरू बरसात बुधवार दोपहर तक हुई, घरों में घुसा पानी, झेलनी पड़ी दुश्वारियांI
दून में मंगलवार रात से शुरू हुई बरसात बुधवार दोपहर तक जारी रही। सुबह झमाझम बारिश होने से जहां पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं कई मोहल्लों-गलियों में जलभराव होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
दरअसल, पिछले तीन दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी हो रही थी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर मंगलवार को बरसात की संभावित जताई थी। शाम के समय बादल तो आए, लेकिन बरसात नहीं हुई। हालांकि, रात 12 बजे के बाद कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई। बरसात का यह सिलसिला बुधवार दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। सुबह करीब 10 बजे तेज बारिश हुई और नगर निगम क्षेत्र में कई जगह सड़कों पर जलभराव नजर आया।
गोकुलकुंज स्मिथनगर सड़क, चौधरी कॉलोनी टर्नर रोड पर सबसे अधिक जलभराव हुआ। ऋषि विहार सीमा विहार लेन नंबर 116 में नालियां ओवरफ्लो हो गई और पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। चंद्रबनी क्षेत्र में लाइफ रोड पर क्लेमेंटाउन क्षेत्र में सी 13 गली, चंद्रबनी वार्ड 19 में एक मकान के अंदर जलभराव हुआ। क्लेमेंटाउन ओघल भट्टा क्षेत्र में गलियां बरसात के पानी से लबालब हो गईं। जिस कारण वाहन चालकों और सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Iनगर निगम के पास पहुंची 14 शिकायतेंI
बुधवार को सुबह से ही निगम के कंट्रोल रूम के फोन की घंटी घनघनाने लगी। जैसे-जैसे बरसात तेज हुई वैसे-वैसे शहर में जलभराव की शिकायतें आने लगीं। बरसात रुकने तक कंट्रोल रूम में करीब 14 लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद वहा निगम की टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया गया।