फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When stopped from making video, mother-daughter beat up the outpost in-charge

Dehradun News: वीडियो बनाने से रोका तो मां-बेटी ने चौकी प्रभारी से की मारपीट

Mon, 28 Aug 2023 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
When stopped from making video, mother-daughter beat up the outpost in-charge
चौकी में युवती को वीडियो बनाने से रोका तो मां बेटी आग बबूला हो गए। महिला ने पहले अपने पति को चौकी में पीटना शुरू कर दिया। इसका बीच बचाव जब चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने किया तो महिला और उसकी बेटी ने उनसे भी मारपीट कर दी। चौकी प्रभारी की वर्दी पर भी हाथ डाला गया और उसने भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में महिला, उसकी बेटी और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना नालापानी चौकी में हुई। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुश्म पुरोहित ने बताया कि उन्होंने घरेलू झगड़े के मामले में विजय गुसाईं निवासी डीएल रोड को चौकी बुलाया था। उस वक्त वहां पर विजय की पत्नी सीमा, बेटी अंशिका और भाई विपिन राणा के साथ वहां पहुंच गई। जब वह विजय गुसाईं और अन्य लोगों से बात कर रहीं थीं तो अंशिका वीडियो बनाने लगी। उन्होंने उसे वीडियो बनाने से रोका तो सीमा और विपिन राणा आग बबूला हो गए। सीमा जोर जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने अपने भाई विपिन राणा के साथ मिलकर विजय गुसाईं से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कुश्म पुरोहित व अन्य पुलिसकर्मी बचाव में आए तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर दी। गुस्से में सीमा ने कुश्म चौहान को भी खत्म करने की धमकी दी। उसने कुश्म के बाजू में दांत से काट लिया और उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। पुरोहित ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जाकर कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया कि कुश्म पुरोहित की शिकायत पर सीमा, विपिन राणा और अंशिका के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed