फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When Ramlila ground gathered listen to Sushma Swaraj

स्मृति शेष : जब सुषमा स्वराज को सुनने के लिए रामलीला मैदान में उमड़ा था भारी हुजूम

Wed, 07 Aug 2019 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Aug 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
When Ramlila ground gathered listen to Sushma Swaraj
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI

भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन की सूचना मिलते ही पार्टी से जुड़े नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेताओं ने बताया कि 2007 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान रामलीला मैदान में हुई जनसभा में उन्हें सुनने के लिए भीड़ जमा हो गई थी।  

विज्ञापन


उस वक्त हल्द्वानी विधानसभा सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। भाजपा ने बंशीधर भगत को मैदान में उतारा था। विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत बताते हैं कि वह प्रचार के दौरान पहुंची थीं, उनको सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। इस चुनाव में भाजपा को जीत मिली। विधायक भगत बताते हैं कि जब भी दिल्ली जाते थे, तब वह समय निकाल कर सुषमा स्वराज से मिलने अवश्य जाते थे। उनमें समस्याओं का समाधान करने की अद्भुत क्षमता थी।

विज्ञापन

एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी नेता को खो दिया

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट बताते हैं कि उस वक्त वह संघ में स्वयंसेवक थे। पार्टी से नहीं जुड़े थे। सुषमा स्वराज को सुनने के लिए वह रामलीला मैदान में पहुंचे। पूरा मैदान लोगों से भरा हुआ था। करीब 45 मिनट का उनका भाषण था। देश ने एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी नेता को खो दिया है। 

लगा नहीं, इतने बड़े नेता से मिले
भाजपा के कुमाऊं मीडिया प्रभारी तरुण बंसल बताते हैं कि करीब सात साल पहले विधायक बंशीधर भगत के साथ दिल्ली में सुषमा स्वराज से उनके आवास पर मिलने का अवसर मिला था, उस वक्त वह भाजपा में जिला महामंत्री के पद पर था। सुषमा स्वराज से मिलकर लगा ही नहीं कि वह देश के इतने बड़े नेता से मिले हैं, वह साधारण व्यक्ति की तरह मिली और हालचाल जाना। उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed