{"_id":"67631b0a8284b5f5610f0bc4","slug":"when-he-suffered-a-loss-in-online-trading-a-young-man-stole-dehradun-news-c-5-1-drn1031-573441-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परीक्षा केंद्र के बाहर से छात्राओं के फोन चोरी, छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परीक्षा केंद्र के बाहर से छात्राओं के फोन चोरी, छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iऑनलाइन ट्रेडिंग में नुकसान के कारण दिया चोरी की घटना को अंजामI
ऑनलाइन ट्रेडिंग में नुकसान हुआ तो एक युवक ने अपने ही विवि में परीक्षा केंद्र के बाहर से एक बैग में रखे तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित युवतियों शाखी और नंदिनी ने शिकायत की थी कि मंगलवार को वह एक निजी शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा के दौरान बैग केंद्र के बाहर रख दिया। जब वह परीक्षा देकर बाहर आईं तो बैग में रखे तीन मोबाइल फोन नहीं मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक संदिग्ध युवक बैग के आसपास घूमता दिखा। पुलिस ने आरोपी सोफियान हुसैन निवासी थाना कोतवाली बिजनौर हाल निवासी एमडीडीए फ्लैट को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान का छात्र है। वह अपने दोस्तों को संस्थान छोडने गया था। इसी दौरान उसने बाहर बैग रखे देखे तो उसमें से मोबाइल फोन चोरी कर लिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।