फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   WhatsApp call threatens to trap son cyber fraud of Rs 6 lakh Roorkee Uttarakhand News

Uttarakhand: बेटे की घबराई आवाज सुनाई, फिर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया, साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला

Sat, 14 Feb 2026 10:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 10:46 AM IST
सार

एक आदमी को व्हाट्सएप कॉल से बेटे को फंसाने की धमकी मिली। बेटे की घबराई हुई आवाज सुनाई और दुष्कर्म के मामले में फंसे होने का झांसा दिया।

विज्ञापन
WhatsApp call threatens to trap son cyber fraud of Rs 6 lakh Roorkee Uttarakhand News
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र के गुम्मावाला गांव में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये एक व्यक्ति को उसके बेटे के गंभीर अपराध में फंसे होने का डर दिखाकर छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गुम्मावाला गांव निवासी योगेश कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन फरवरी को वह अपने एक मित्र को लेकर जौलीग्रांट अस्पताल गया था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने पहले उसके बेटे प्रतीक सैनी की घबराई हुई आवाज सुनाई और फिर आरोप लगाया कि प्रतीक और उसके दोस्तों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। ठग ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि मृतका के पिता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और यदि तत्काल पैसे नहीं दिए गए तो बेटे को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख रुपये ट्रांसफर किए
इस दौरान ठगों ने पीड़ित को बेटे से संपर्क न करने की चेतावनी भी दी। डर और घबराहट में आकर योगेश कुमार ने पहले 50 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग खातों में लगातार रुपये डालने का दबाव बनाया गया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने परिचितों से उधार लेकर विभिन्न खातों में कुल मिलाकर लगभग छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

बाद में जब उसने अपनी बेटी से संपर्क किया तो पता चला कि उसका बेटा प्रतीक सुरक्षित है और घर पर ही मौजूद है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं...Dehradun: राजधानी में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली, दून में दहशत

मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ठगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की डराने वाली कॉल आने पर घबराए नही और बिना सत्यापन के किसी को भी भुगतान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed