फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   What will the Lord's budget relief East.

क्या प्रभु के बजट से पूर्वांचल को मिलेगी राहत?

Sun, 14 Feb 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Feb 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
What will the Lord's budget relief East.

बिहार और यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र की करीब पांच लाख से अधिक आबादी देहरादून समेत गढ़वाल के विभिन्न जिलों में रहती है। देहरादून और ऋषिकेश से लंबी दूरी की कुछ सीमित रेलगाड़ियां ही वहां जाती है। पूर्वांचल के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि इस क्षेत्र के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


पूर्वांचल के बड़े हिस्से को कवर करने के लिए राफ्ती गंगा (गोरखपुर एक्सप्रेस) और जनता एक्सप्रेस का रूट बदलने की भी मांग लंबे समय से होती आई है। पूर्वांचल और बिहार वासियों को उम्मीद है प्रभु के बजट में कुछ अतिरिक्त ट्रेन निकलेंगी।
विज्ञापन

बिहार और पूर्वांचल का बड़ा तबका विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों में यहां रहता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में वहां के लोगों की बसावट उत्तराखंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से बिहार या पूर्वांचल जाने के लिए एक बड़ा क्षेत्र ऐसा है, जिस पर सीधी रेल सेवा नहीं है। राफ्ती गंगा एक्सप्रेस जरूर तीन दिन देहरादून से चलती है। उसमें भी एक ही दिन मुज्जफरपुर (बिहार) तक जाती है। दूसरा राफ्ती गंगा एक्सप्रेस का जो रूट है उससे पूर्वांचल का एक बड़ा हिस्सा अछूता रहता है। यही स्थिति वाया लखनऊ, प्रतापगढ़ होकर बनारस तक जाने वाली जनता एक्सप्रेस की है।

पूर्वांचल के लोगों की मांग है कि गोरखपुर एक्सप्रेस को प्रतिदिन कर गोरखपुर से देवरिया, भटनी, सलेमपुर, बेलधरा रोड, किडिहारपुर, इंदिरा, मऊ जंक्शन तक चलाया जाए। इसके साथ ही जनता एक्सप्रेस को हफ्ते में तीन दिन लखनऊ से प्रतापगढ़ वाले रूट के बजाय गोरखपुर, देवरिया, भटनी, सलेमपुर, बेलधरा और मऊ होते बनारस तक किया जाए।

‘राफ्ती गंगा एक्सप्रेस को मऊ तक चलाया जाए। जनता एक्सप्रेस के लखनऊ-प्रतापगढ़-बनारस रूट से जाने पर बहुत कम यात्री मिलते हैं। जबकि गोरखपुर-मऊ-बनारस रूट पर बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा और रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
देवनाथ अध्यक्ष, पूर्वांचल जनसंघर्ष मोर्चा, उत्तराखंड

‘राफ्ती गंगा एक्सप्रेस को मुज्जफरपुर तक रोज चलाने की मांग लंबे समय से करते आए हैं। इस रूट की दूसरी ट्रेन न होने से रिजर्वेशन मिलना मुश्किल रहता है। रेल मंत्री से मांग है कि बजट में इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन बढ़ाने का प्रावधान भी किया जाए।’

सतेंद्र कुमार अध्यक्ष, उत्तराखंड बिहारी महासभा

‘इस मांग को लेकर हम पूर्वांचल वासियों के साथ दून से लेकर मुरादाबाद मंडल तक प्रदर्शन कर चुके हैं। जल्द ही रेल मंत्री के समक्ष भी इस मांग को रखेंगे। ताकि बजट में इसकी कुछ व्यवस्था हो सके।
महेश पांडे, भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed