{"_id":"833ba538664d987ed9179444c7f02bef","slug":"welcome-to-pauri-but-just-come-off-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पौड़ी में आपका स्वागत है, बस नाक बंद करके आएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पौड़ी में आपका स्वागत है, बस नाक बंद करके आएं’
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Mon, 14 Oct 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी का तमगा पहने पौड़ी शहर के हालात अब दीवारों पर चिपके पोस्टर भी बयां करने लगे हैं। लेकिन जिम्मेदारी संभालने वाली सरकारी मशीनरी और सामाजिक संगठन गांधी जी के तीन बंदरों की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
इन्हें न तो शहर की बदहाली दिख रही है, न शहरवासियों की आवाज इनके कानों तक पड़ रही है। समस्या पर बोलने को भी कोई तैयार नहीं है।
संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा
एक पखवाड़े से शहर में कचरा न उठाए जाने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सामाजिक सरोकारों की बात करने वाले संगठनों और बुद्धिजीवियों की भूमिका भी ढ़ोंग ही साबित हो रही है।
विज्ञापन
अब जनता का गुस्सा दीवारों पर चस्पा पोस्टरों में दिखने लगा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास चस्पा किया गया पोस्टर व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। पोस्टर में लिखा गया है ‘सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगर पौड़ी में आपका स्वागत है। बस नाक बंद करके आयें’।
विज्ञापन