{"_id":"64d1515354bceff39f0f7f64","slug":"weavers-of-the-state-told-the-merits-of-handmade-products-in-delhi-dehradun-news-c-5-drn1005-218519-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश के बुनकरों ने दिल्ली में बताईं हाथ से बने उत्पादों की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश के बुनकरों ने दिल्ली में बताईं हाथ से बने उत्पादों की खूबियां
विज्ञापन
नौवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदेश के 19 बुनकर हाथ से बने उत्पादों की खूबियां बता रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश से दो सहकारी समितियां, एक बुनकर उद्यमी और दो उत्पादक कंपनियां भी प्रतिभाग कर रही हैं। यह सभी बुनकर सेवा केंद्र चमोली एवं उद्योग निदेशालय के सहयोग से प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं।
डीसी हैंडलूम वस्त्रा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रगति मैदान में 16 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी में उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार विजेता बुनकर विमला देवी ने मुख्य समारोह में बागेश्वरी चरखा के संचालन का प्रदर्शन किया। वहीं, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद की ओर से उद्योग निदेशालय में बुनकरों के साथ आयोजित चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम में दिल्ली में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार विजेता बुनकर माहेश्वरी खाती समेत अन्य बुनकरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हथकरघा क्षेत्र के बुनकर शिल्पी एवं हितधारक समेत उद्योग निदेशालय के अधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मौजूद रहे।