फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: Uttarakhand weather update, activation of western disturbances, possibility of rain in mountainous districts

मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, जानिए मैदान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sun, 20 Mar 2022 08:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Mar 2022 08:39 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर ही है कि मसूरी और आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। हालांकि मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बहुत दिनों तक नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
Weather Update: Uttarakhand weather update, activation of western disturbances, possibility of rain in mountainous districts
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसकी वजह से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक और वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से लौट रहा है लेकिन जाते-जाते कभी-कभार इसकी सक्रियता देखने को मिल जाती है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर ही है कि मसूरी और आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बहुत दिनों तक नहीं रहेगा। जल्द ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से लेकर 6 डिग्री तक अधिक रहेगा। इसके बाद तापमान सामान्य हो जाएगा। इसकी वजह से अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। राजधानी दून में आसमान साफ रहेगा लेकिन आंशिक रूप से कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मौसम ने ली करवट: मसूरी सहित पहाड़ों में झमाझम बारिश, तस्वीरों में देखिए वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने कैसे जमकर की मस्ती

राजधानी दून में आसपास के इलाकों में रविवार को अधिकतर पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 19 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह पहली बार है मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed