फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather update today in hindi: Pushta falls at home on Rishikesh Gangotri highway, one brother and two sisters buried

Weather Today : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर घर पर गिरा पुश्ता, एक भाई, दो बहनें मलबे में दबे

Fri, 31 Jul 2020 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Jul 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Weather update today in hindi: Pushta falls at home on Rishikesh Gangotri highway, one brother and two sisters buried
weather forecast - फोटो : अमर उजाला

आज तड़के ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर के ऊपर हाईवे का पुश्ता गिर गया। पुश्ता गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक के खेड़ागाड़ गांव में हुआ है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों से मिलकर लौट रहे विधायक धामी मलबे के तेज सैलाब में बहे
विज्ञापन


मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्य दब गए हैं। बताया गया कि मलबे में दबने वालों में एक भाई और दो बहनें शामिल हैं। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य कर रही है। एक युवती का शव निकाला जा चुका है। दो अन्य लापताओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात को मूसलाधार हुई

रुद्रप्रयाग जनपद में देर रात को मूसलाधार बारिश हुई। गांव में भारी बारिश मकानों के आंगन के पुश्ते टूटने की सूचना है। नई टिहरी में रात को हुई बारिश के कारण कोतवाली के पास सड़क का पुश्ता टूट गया। कई घरों में मलबा घुसा है।

Trending Videos

पीड़ित परिवारों को मदद देने के निर्देश

भारी बारिश से मसूरी के कई क्षेत्रों में भूस्खलन के बाद हुए नुकसान का विधायक गणेश जोरी ने प्रशासनिक टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

विधायक गणेश जोशी मसूरी ने टिहरी बस स्टैंड, हुसैन गंज और भट्ठा गांव के आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को तत्काल आपदा मद में दी जाने वाली राहत राशि देने के निर्देश दिए।

उन्होंने आपदा पीड़ित 30 परिवारों को राशन वितरित किया। इस दौरान विधायक ने लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी स्थित एक आवास में गैस लीक होने से घायल हुए लोगों का हालचाल भी जाना।

आपदा ग्रसित क्षेत्र में हाईटेंशन तारों और खंभों को तत्काल हटाने के निर्देश

विधायक ने एसडीओ विद्युत विभाग पंकज थपलियाल को आपदा ग्रसित क्षेत्र में हाईटेंशन तारों और खंभों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रेम लाल ने कहा कि उनके द्वारा भूस्खलन की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।

परंतु वह कुछ समय के लिए होगा। उन्होंने लोगों से अपील कि की वह सरकारी या निजी जमीनों पर कब्जा न करें। जिन लोगों ने कब्जा किया है वह भी तत्काल खाली कर दें।

मौके पर एसडीएम मसूरी प्रेमलाल, नायब तहसीलदार विरेंद्र काम्बोज, राजेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पटवाल, कुशाल राणा, पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, गंभीर पवार, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, मुकेश, अनिल सिंह कुणाल, सपना शर्मा, सुमित भंडारी, मनोज खरोरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed