फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update today : Hailstorm, Rainfall and heavy Snowfall Alert

उत्तराखंड मौसम: मैदानों में बारिश तो बर्फ की सफेद चादर से ढके चारधाम, स्कूलों में छुट्टी

Tue, 28 Jan 2020 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
weather update today : Hailstorm, Rainfall and heavy Snowfall Alert
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मंगलवार तड़के से शुरू हुई बारिश से पारा गिर गया है। वहीं राज्य के पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। कहीं-कहीं बर्फबारी अभी भी जारी है। तड़के साढ़े तीन बजे से राजधानी देहरादून में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए गढ़वाल के छह जिलों में बुधवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं हरिद्वार में कक्षा पांच तक के स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

 

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी मौसम का मिजाज बदला है। यहां बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। एक बार फिर ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। यहां मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। चमोली के गोरसो, उत्तरकाशी में हर्षिल और दयारा में भी बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। यहां धनोल्टी और अन्य ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में बादल छाए हैं। यहां बारिश की संभावना है। चमोली में फिर ठंड बढ़ गई है। जिले में आज सुबह पांच बजे से बारिश जारी है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।

रुद्रप्रयाग में मौसम खराब बना हुआ है। यहां हल्की बूंदाबांदी हो रही है। केदारनाथ के साथ ही जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है। श्रीनगर में भी सुबह से बारिश जारी है। हरिद्वार में सुबह से बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन अब बादल साफ होने लगे हैं। रुड़की में देर रात से रूक-रूक बारिश जारी है।

ताजा बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे यातायात बाधित

मौसम के करवट बदलते ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ताजा बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है।

मौसम में आए इस बदलाव से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली आदि समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय समेत तमाम निचले क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बारिश जारी रही। ताजा बारिश के चलते जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य से लेकर माइनस तीन डिग्री तक रहा।

ताजा बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। बीआरओ की टीम लगातार बर्फ हटाने में जुटी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फिलहाल गंगोत्री हाईवे को छोड़कर अन्य सभी मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सड़क, विद्युत, पेयजल आदि संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश-बर्फबारी से उपजी ठंड को देखते हुए आज बुधवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

सीजन की चौथी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

चमोली जिले में मंगलवार को चौथी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में 25 गांव बर्फ से ढक गए हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आज 29 जनवरी को जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिले में सोमवार देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जो मंगलवार को भी दिनभर चलता रहा। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले स्थानों में जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में आधा फीट और हेमकुंड साहिब में डेढ़ फीट तक ताजी बर्फ जम गई है।

फूलों की घाटी को जाने वाला तीन किलोमीटर का ट्रेक भी पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। लगभग 25 गांवों में पैदल रास्ते, खेल-खलियान भी बर्फ से ढक जाने से लोगों के सम्मुख आवाजाही और मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। बर्फबारी से हनुमान चट्टी-माणा, चमोली-मंडल-ऊखीमठ, जोशीमठ-औली और जोशीमठ-तपोवन-मलारी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। निचले क्षेत्रों में शाम तक बारिश और बर्फबारी जारी रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed