फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2022: Run for Yoga, Mayor and MLAs run with CM Dhami, message to celebrate Yoga Day as a festival

Run for Yoga: सीएम धामी के साथ मेयर और विधायकों ने लगाई दौड़, योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश

Mon, 20 Jun 2022 10:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। कहा कि दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। 

विज्ञापन
international yoga day 2022: Run for Yoga, Mayor and MLAs run with CM Dhami, message to celebrate Yoga Day as a festival
देहरादून में रन फॉर योग का आयोजन, सीएम धामी के साथ मेयर और विधायकों ने लगाई दौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 'रन फॉर योग' कार्यक्रम के तहत घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद यहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलाई है।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए दिनचर्या में नियमित रूप से योग करें। उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। कहा कि दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा ड्रीम सिटी' के साथ सभी जुड़े और अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। उन्होंने कहा हम इकोलॉजी एवं इकोनामी में समन्वय बनाकर देहरादून शहर का विकास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Agnipath: भारत बंद के एलान के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ के जवान तैनात

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है। आज केदारनाथ प्रांगण ने दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाए जाने की बात कही। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव डाॅ पंकज कुमार पांडेय  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed