{"_id":"d9584a0dac68e298b5cb82be60905291","slug":"weather-update-of-uttarakhand-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और हवाओं ने दिलाई तपती गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और हवाओं ने दिलाई तपती गर्मी से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को मौसम के तेवर में थोड़ी नरमी दिखी। कहीं बारिश तो कहीं बादल और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। प्रदेश में शनिवार को भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह से अगले 48 घंटे तक पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जंगलों की आग हुई शांत
श्रीनगर (गढ़वाल) में बारिश के बाद तापमान में साढ़े सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से पहले तेज हवाएं भी चलीं। इससे जंगलों में लगी आग और भड़क गई।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में तेज बारिश से आग बुझ गई। बारिश के बाद साढ़े छह बजे श्रीनगर में तापमान गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले साढ़े तीन बजे तक तापमान 38 डिग्री था।
विज्ञापन
पहाडों पर बूंदाबांदी
केदारनाथ में दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। पौड़ी में शुक्रवार शाम को 15 मिनट तक बारिश हुई। चमोली जिले के कर्णप्रयाग और आसपास के हिस्सों में भी शाम को बारिश हुई।
पहाड़ों की रानी मसूरी में शाम को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ। सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। मसूरी में पिछले चार दिनों से पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था।
बारिश से गिरा पारा
बारिश होने से पारा गिरा और मौसम सुहाना हो गया। देहरादून में शुक्रवार को दोपहर बाद बादल, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद तापमान चार डिग्री तक गिर गया। दोपहर 2.30 बजे अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री था। शाम 5.30 बजे तापमान 33 डिग्री पहुंच गया।