फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update Jaipur flight canceled due to fog Uttarakhand read more updates in hindi

Weather Update: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई जयपुर से आ रही फ्लाइट

Fri, 06 Jan 2023 11:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,डोईवाला।
संवाद न्यूज एजेंसी,डोईवाला। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Jan 2023 11:33 AM IST
सार

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में भी ठंड बढ़ रही है। कोहरा छाए रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया बाद में फ्लाइट रद्द हो गई।

विज्ञापन
Weather Update Jaipur flight canceled due to fog Uttarakhand read more updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घने कोहरे के कारण जयपुर से आ रही फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइट को डायवर्ट कर दिल्ली भेजा गया। एयरपोर्ट के डिप्टी जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छा गया था।

विज्ञापन


इस दौरान जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया बाद में फ्लाइट रद्द हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में भी ठंड बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। हल्की धूप निकलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय के साथ ही घरों में दिनभर ठंड को दूर भगाने के लिए लोगों ने हीटर का सहारा लिया। गंगा घाट, तट, आंतरिक मार्गों पर लोग अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। मुनि की रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश मुख्य बाजार, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ आदि स्थानों पर देशी, विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। शाम को शीतलहर चलते के कारण लोग अपने घरों के अंदर कैद हो गए। बाजार की सड़कों पर कामकाजी लोग ही नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हरिद्वार: दिनभर नहीं हुए सूरज के दर्शन, ठिठुरन बढ़ी 
ठंड का प्रकोप जारी है। हरिद्वार में बृहस्पतिवार पूरे दिन धुंध रही। शीतलहर चलने से हर कोई परेशान रहा। पैर और हाथों की अंगुलियों में गलन की शिकायत रही। लोग अलाव और हीटर व ब्लोअर का सहारा लेते दिखे। हरकी पैड़ी और गंगा घाटों पर स्नान करने से लोग बचते दिखे। बाजारों में आवाजाही कम रही। पहाड़ों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदान में कोहरा छाने से शीतलहर चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही भेल, गंगा किनारे और पथरी और बहादराबाद क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, शहर में कोहरा कम रहा, लेकिन पूरे दिन आसमान में धुंध रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed