{"_id":"01301fac36c14a5e1ccc0fec6325d13f","slug":"weather-update-in-uttarakhand-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फिर बदलने वाला है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फिर बदलने वाला है मौसम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Apr 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मौसम का रंग बदलने का क्रम अभी जारी रह सकता है। राजधानी दून में आज आंशिक बादल रह सकते हैं, जबकि बुधवार रात को एक बार फिर पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल और बारिश असर दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ-कुछ पल के लिए बादल छाए
दून में सोमवार को भी अच्छी धूप खिली। हालांकि बीच में कुछ-कुछ पल के लिए बादल छाए, लेकिन जल्द ही सूरज ने उन्हें पीछे धकेल दिया।
सुबह साढ़े आठ बजे तक पंतनगर, टिहरी, मुक्तेश्वर में क्रमश: 0.3, 5.9 और 9.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राजधानी दून में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 83, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 22 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को राजधानी में आंशिक बादल जरूर छा सकते हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन