फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update, Heavy rain in uttarakhand: person swept away by strong flow of River in Uttarakashi, Naugaon Block, Uttarakhadnd news

Heavy Rain In Uttarakhand: उफान पर आई उत्तरकाशी में कमल नदी के तेज बहाव में बहा ग्रामीण, पांच किमी दूर मिला शव

Sat, 09 Jul 2022 02:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Jul 2022 02:05 PM IST
सार

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच उत्तरकाशी में नदी के तेज बहाव में एक व्यक्ति के बहने की खबर सामने आई है। नदियों के बढ़ते जलस्तर से यहां लोगों में दहशत है। प्रदेशभर में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Weather Update, Heavy rain in uttarakhand: person swept away by strong flow of River in Uttarakashi, Naugaon Block, Uttarakhadnd news
उफान पर नदियां - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक (थली गांव के साड़ा तोक) में कमल नदी के तेज बहाव में गांव के केदार सिंह राणा उम्र 55 वर्ष की बह गए थे। ग्रामीण सुबह से उनकी खोज कर रहे थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू शुरू कर पाई थी कि खोजबीन में जुटे कुछ ग्रामीणों को घटना स्थल से पांच किमी दूर केदार सिंह का शव दिखाई दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह केदार सिंह मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गए थे।  तभी अचानक उफान पर आई कमल नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीण सुबह से केदार सिंह की खोज कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। केदार सिंह की घटना स्थल से कुछ दूरी पर दरांती और रस्सी बरामद हुई । जिसके आधार पर बहने की संभावना जताई गई। 
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। तभी खोजबीन में जुटे कुछ ग्रामीणों को घटना स्थल से पांच किमी दूर केदार सिंह का शव दिखा। उसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू बंद कर दिया। शव की पहचान हाथ पर नाम लिखा होने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Red Alert in Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर जलभराव, पिथौरागढ़ में सड़कें- पुल ध्वस्त, बारिश से मची तबाही की देखें तस्वीरें

 

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से यहां लोगों में दहशत है। प्रदेशभर में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर बारिश के चलते श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी तट पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed