फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: Heavy rain expected in some places in next 24 hours, strong winds will blow somewhere, yellow alert issued

Weather Update: अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार, कहीं चलेंगी तेज हवाएं, येलो अलर्ट जारी

Sun, 26 Jun 2022 11:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Jun 2022 11:10 AM IST
सार

पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन संभावनाएं गलत साबित हुईं। अब 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update: Heavy rain expected in some places in next 24 hours, strong winds will blow somewhere, yellow alert issued
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मानसून के दस्तक देने से पहले राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दून में वैसे तो आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में गर्जना संग बारिश की संभावना है। सिंह के मुताबिक, जहां तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का सवाल है, तो मानसून के 28 जून के बाद ही सक्रिय होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway closed: बारिश से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरा, धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मानसून काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। उधर, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान है। पिछले दिनों राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था, जिससे लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed