Badrinath Highway opened : आठ घंटे बाद हाईवे पर शुरू हुई आवाजाही, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस
बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई। आठ घंटे बाद अब हाईवे पर आवाजाही शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ घंटे बाद आखिरकार बदरीनाथ हाईवे पर यातायात शुरू हो गया है। सुबह छह बजे भारी बारिश के कारण हाईवे बंद हो गया था। जेसीबी की मदद से दोपहर दो बजे हाईवे सुचारू हो पाया।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए रविवार सुबह थम गए थे। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास चट्टान टूट गई थी।
अब दोपहर बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे खुलने पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। सुबह हाईवे बंद होने के बाद से जेसीबी हाईवे खोलने में जुटी हुई थी।
ये भी पढ़ें...हैवानियत की हदें पार: कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची का 3 घंटे चला ऑपरेशन
बता दें, कि उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए पहले ही विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।