फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Badrinath highway Closed, debris on tapovan road

Weather Today: बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन से लामबगड़ में बंद, तपोवन मार्ग पर आया मलबा

Wed, 12 Aug 2020 12:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Aug 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Badrinath highway Closed, debris on tapovan road
आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। चमोली जिले में रातभर से हो रही बारिश सुबह थमी। जिले में बदरीनाथ हाईवे छिनका, भनेरपाणी, गुलाबकोटी,पागलनाला, काली मंदिर (टंगणी), घुड़सिल (हनुमानचट्टी) और लामबगड़ में अवरुद्ध है। जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे करीब 145 श्रद्धालु पीपलकोटी, जोशीमठ, गोविंदघाट और लामबगड़ में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन



यह भी पढ़ें : Weather Today: उत्तराखंड के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट, आज भी जमकर बरसेंगे बादल
विज्ञापन


थराली-देवाल रूट पर देवाल तिराहा व गोपेश्वर-पोखरी-हापला सड़क कई जगहों पर अवरुद्ध  है। साथ ही जिले के 17 संपर्क मोटर मार्ग भी अवरुद्ध   पड़े हैं। जिले के आठ गांवों में विद्युत सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है। मैठाणा-पलेठी मोटर मार्ग दो दिनों से अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र में रसोई गैस की सप्लाई बाधित पड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरी और तपोवन सड़क कई जगह बंद

ऋषिकेश में शिवपुरी और तपोवन के बीच में सड़क कई जगह बंद हो गई। इसके कारण पोकलैंड मशीन भी मलबे के नीचे दब गई है। मार्ग खुलने में एनएच वालों द्वारा बताया गया कि कम से कम सात से आठ लगेंगे तो घंटे लगेंगे। तपोवन से कोई भी वाहन टू व्हीलर या फोर व्हीलर शिवपुरी की ओर ना आने दें।

तपोवन से एक किलोमीटर आगे नीर गड्डू से पहले सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है। हैवल नदी में पानी ज्यादा होने के नदी के किनारे पर लगी झुग्गी झोपड़ी वाले नेपालियों को सड़क के पीछे अन्य नेपालियों के साथ शिफ्ट करा दिया गया है। एनएच 87 पर काठगोदाम नैनीताल हाईवे पर भूस्खलन से रास्ते पर मलबा आ गया। वहीं रास्ता भी बंद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed