फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather Today Forecast Report Uttarakhand: 53. roads Blocked, River overflow In Bageshwar

Weather Today: कुमाऊं में 53 सड़कें बंद, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, करीब 80 परिवार प्रभावित

Fri, 14 Aug 2020 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Aug 2020 10:28 PM IST
सार

  • खटीमा में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
  • बागेश्वर में सड़कों के बंद होने से बढ़ने लगी राशन की किल्लत

विज्ञापन
Weather Today Forecast Report Uttarakhand: 53. roads Blocked, River overflow In Bageshwar
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कहर से पहाड़ के लोग सहमे हुए हैं। मलबा आने से जहां-तहां सड़कें बंद हैं। इससे बागेश्वर में राशन की किल्लत भी होने लगी है। तराई में बैगुल समेत कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी लोगों में घरों में घुस गया है। खटीमा में करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। खटीमा क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 153 एमएम बारिश हुई। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश से बैगुल नदी उफान पर है।

विज्ञापन


इससे सितारगंज नगर और शक्तिफार्म के अरविंदनगर ग्राम सभा के सात नंबर और आठ नंबर गांवों के करीब 80 परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। सूखी नदी का पानी आने से टैगोरनगर गांव के करीब 20 परिवारों के घर जलमग्न हो गए। निकासी न होने के कारण नगर क्षेत्र के वार्ड तीन और चार के 40 परिवार प्रभावित हैं। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अरविंदनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां के 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


खटीमा के वार्ड संख्या 13 खेतलसंडा खाम में तेज बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह एलटी लाइन पर सागौन का पेड़ गिर गया। इससे टूटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री कालू शाना (35) पुत्र मोहम्मद शाना की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह पेड़ की टहनी को हटा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के बंद होने से बागेश्वर जिले में कपकोट विकासखंड के कीमू, गोगिना क्षेत्र में आवश्यक सामान की किल्लत होने लगी है। हालांकि, इन इलाकों में सितंबर तक का राशन पहले ही पहुंचा दिया गया था। बागेश्वर जिले में मूसलाधार बारिश के दौरान सिमाली, कज्यूली तथा हरिनगरी में तीन मकान ध्वस्त हो गए। वहीं, सिलंगतोली में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

जिले में 40 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। तीन दिन पहले पिथौरागढ़ जिले में लाइन क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों की आपूर्ति भंग हो गई थी। उधर, सोमेश्वर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत विभाग नौ घंटे बाद आपूर्ति सुचारु कर सका। यहां बृहस्पतिवार सुबह 10:40 बजे करीब चार दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गरुड़ गंगा, गोमती और लाहुर नदी के उफान में आने से कई गांवों की पेयजल योजनाएं ठप हो गईं हैं। रानीखेत में गनियाद्योली से कुछ आगे एक कल्वर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। कलवर्ट के नीचे की दीवार पूरी तरह से बह गई है। खग्यार में एक मकान को क्षति पहुंची है। 

इधर, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह खैरना में एक बोलेरो की छत पर पत्थर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन स्वामी गरमपानी से खैरना टैक्सी स्टैंड की तरफ आ रहा था। कोसी में सिल्ट आने से पंप नहीं चले। इस कारण अल्मोड़ा शहर की 20 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

कुमाऊं में 53 सड़कें बंद, दिन भर कटा रहा धारचूला का पिथौरागढ़ से संपर्क

कुमाऊं में बारिश और मलबे से करीब 53 सड़कें बंद हैं। इमें 17 सड़कें बागेश्वर, 30 पिथौरागढ़ और 6 सड़कें चंपावत जिले की हैं।  पिथौरागढ़ में लखनपुर के पास सड़क बंद होने से धारचूला का जिला मुख्यालय से दिनभर संपर्क कटा रहा।

इस कारण कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी पिथौरागढ़ नहीं आ पाए। शाम करीब छह बजे सड़क खुल पाई। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को पांच घंटे बंद रहा। मार्ग बंद होने से टनकपुर से पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी दस मिनट के लिए चल्थी से स्वांला के बीच में फंसे रहे। इस दौरान 30 से अधिक वाहन भी मार्ग पर फंसे रहे।

वहीं, घाट-पिथौरागढ़ सड़क बृहस्पतिवार रात से 12 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। शुक्रवार दिन में 12 बजे सड़क खुल पाई। थल-मुनस्यारी सड़क नया बस्ती में बृहस्पतिवार की रात मलबा आने से 12 घंटे बंद रही। सड़क शुक्रवार को नौ बजे खुली। बारिश के कारण अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ मार्ग मकड़ाऊं के पास करीब चार घंटे तक बंद रहा, जबकि खैरना-रानीखेत-मोहान मार्ग भी बंद पड़ा है। लगातार पत्थर गिरने से इस मार्ग को नहीं खोला जा सका है। हालांकि खैरना से सीधे रानीखेत जाने वाला मुख्य मार्ग खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed