{"_id":"61fc6803dbd3dc3ca626e4d7","slug":"weather-report-snowfall-on-the-mountains-cold-in-the-plains","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों तक मुसीबत, गलन ने बढ़ाईं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों तक मुसीबत, गलन ने बढ़ाईं दुश्वारियां
Fri, 04 Feb 2022 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून/हल्द्वानी/जम्मू।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरादून/हल्द्वानी/जम्मू।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 05:10 AM IST
सार
हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड। हिमाचल में 460 सड़कें बाधित, जबकि 642 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं ठप।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का हाल...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को चोटियों पर भरी बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे ठंड के साथ दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। बारिश-बर्फबारी से हिमाचल में 460 सड़कें बाधित हैं, जबकि 642 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं ठप पड़ गईं।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में भी भारी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में ढाई से तीन फुट बर्फ गिरी जबकि यहां पहले से 15 फुट से अधिक बर्फ जमा है। बर्फबारी की मार मैदानों तक है। गलन ने जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल में लाहौल-स्पीति के दारचा में बुधवार रात दो हिमखंड गिरे हैं, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। रोहतांग समेत लाहौल के कई क्षेत्रों में साढ़े तीन फुट तक हिमपात हुआ है। उधर, जम्मू-कश्मीर में नथाटॉप और पटनीटॉप के साथ किश्तवाड़ में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में भी ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में 2.3 मिलीमीटर (एमएम), जम्मू में आठ एमएम, कटड़ा में 9.6 एमएम बारिश हुई है। श्रीनगर में अधिकतम पारा 4.4 डिग्री, पहलगाम में 2.2 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड में अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़ में सीजन का पहला हिमपात हुआ है जबकि नैनीताल समेत मंडल के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ के जोगीधारा से आगे और रुद्रप्रयाग-पोखरी, जोशीमठ-मलारी और जोशीमठ-औली मार्ग भी बंद हो गया है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के जहां 150 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं।