फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather of kedarnath.

केदारनाथः कभी बारिश-कभी बर्फ, पल-पल बदला मौसम

Fri, 03 Apr 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 03 Apr 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
weather of kedarnath.

केदारनाथ में दो दिन की बारिश के बाद करीब एक फीट नई बर्फ गिर गई है। निरंतर रिमझिम बारिश से बर्फ पिघल रही है। केदारघाटी में तीन दिन से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है।

विज्ञापन


जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह 9.30 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ चटक धूप खिल गई। दोपहर 3 बजे बाद आसमान में घने बादल छाने लगे थे।
विज्ञापन


केदारनाथ में भी पिछले 12 घंटों में हल्की बारिश के साथ बर्फ गिरती रही। निम के देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि धाम में करीब 1 फीट नई बर्फ गिर गई है। केदारनाथ-गौरीकुंड मार्ग पर भी कई स्थानों पर 8 इंच से एक फीट तक बर्फ जमा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान 9 डिग्री व न्यूनतम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग में पारा अधिकतम 23.7 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश से बढ़ी ठंड

weather of kedarnath.

गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह दस बजे थमी। बारिश से ठंड लौट गई। लोगों को अप्रैल माह में भी स्वेटर और गरम कपड़े पहनने पड़े।

भारी बारिश से जहां सुबह दस बजे का तापमान 10 डिग्री रहा वहीं दोपहर दो बजे 16 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। दूसरी ओर थराली, नारायणबगड़, देवाल और गैरसैंण में भी बारिश हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद मौसम खुला और धूप निकली।

अगस्त्यमुनि में कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। विजयनगर में दोनों छोरों पर बसे लोगों को नदी पार करने के लिए खासी मुश्किलें हो रही हैं। एक पखवाड़े में यह दूसरा मौका है जब नदी का पानी लोनिवि की ओर से बनाए गए अस्थायी पुल के ऊपर से बह रहा है।

इस समस्या से छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों को घुटने तक के पानी को पार कर स्कूल व बाजार आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed